जहाजपुर (संवाददाता:मोहम्मद आज़ाद नेब) | थाना जहाजपुर के तत्वावधान में “नव विधान – न्याय की नई पहचान” विषय पर छह दिवसीय प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया। इस प्रदर्शनी का उद्घाटन सोमवार को अटल सेवा केंद्र के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष में किया गया।उद्घाटन समारोह में उपखंड अधिकारी राजकेश, प्रधान कौशल किशोर शर्मा, पुलिस उपाधीक्षक नरेंद्र पारीक, थानाधिकारी राजकुमार नायक, नगर के सीएलजी मेंबर, बार एसोसिएशन सदस्य सहित सुरक्षा सखियां, पुलिस मित्र, ग्राम रक्षक एवं पुलिस कार्मिक उपस्थित रहे।इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह रहे, जिन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जयपुर से प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। यह प्रदर्शनी 13 से 18 अक्टूबर 2025 तक आयोजित की जा रही है।कार्यक्रम का उद्देश्य नागरिकों को नए आपराधिक कानूनों — भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम के प्रावधानों की जानकारी देना है। इस दौरान आमजन को इन कानूनों में किए गए बदलावों, उनके महत्व और प्रभाव के बारे में विस्तृत जानकारी दी जाएगी।थानाधिकारी राजकुमार नायक ने बताया कि प्रदर्शनी के दौरान पुलिस अधिकारी एवं सीएलजी सदस्य आम नागरिकों को नए कानूनों से जुड़े बदलावों के बारे में अवगत कराएंगे ताकि सभी लोग न्याय व्यवस्था में आए सुधारों को समझ सकें।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply