निवाई(संवाददाता:लक्ष्मीचन्द शर्मा)। राजस्थान एसोसिएशन ऑफ कम्यूनिटी हेल्थ ऑफिसर (सीएचओ) संघ ने हाल ही में जारी ऑन लाइन उपस्थिति आदेश का कड़ा विरोध जताया। आदेश के विरोध में संघ ने उपखंड अधिकारी रामकरण सिंह को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) राजस्थान द्वारा केवल सीएचओ वर्ग के लिए लागू की गई ऑन लाइन उपस्थिति प्रणाली के आदेश के विरुद्ध है। संघ के अध्यक्ष शोभाराम चौधरी ने बताया कि यह आदेश पूरी तरह से भेदभाव पूर्ण है। उन्होंने कहा कि यदि पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए ऑन लाइन उपस्थिति लागू की जा रही है तो इसे सभी कैडरों पर समान रूप से लागू किया जाना चाहिए। केवल सीएचओ वर्ग को बार-बार नई व्यवस्थाओं के दायरे में लाना अनुचित और न्याय संगत नहीं है। उन्होंने यह भी बताया कि सीएचओ वर्ग सदैव अपने कर्तव्यों के प्रति निष्ठावान रहा है और किसी भी नई प्रणाली का विरोध नहीं करता है। लेकिन भेदभावपूर्ण आदेशों के खिलाफ आवाज उठाना आवश्यक है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि विभाग इस आदेश पर पुनर्विचार नहीं करता या इसे अन्य कैडरों पर समान रूप से लागू नहीं करता तो सीएचओ संगठन अनिश्चितकालीन हड़ताल और कार्य बहिष्कार कर सकता है। इस दौरान लोकेश टेलर, मुकेश चौधरी, सूरज गुर्जर, जितेन्द्र डाबरिया, महेंद्र सैनी, उम्मेद गुर्जर व बलराम निराला मौजूद थे।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply