निवाई(संवाददाता:लक्ष्मीचन्द शर्मा)शिवाजी कॉलोनी स्थित तेजाजी मंदिर परिसर में माली समाज तहसील अध्यक्ष रामअवतार खुवाडिया की अध्यक्षता में आयोजित हुई। जिसमें सर्वसम्मति तेजाजी महाराज मंदिर समिति के अध्यक्ष पद पर रामअवतार अजमेरा को मनोनीत किया गया। इसी प्रकार कोषाध्यक्ष के पद पर कैलाश सांखला एवं सचिव के पद पर रवि नगरा को मनोनीत किया गया। इस दौरान समाज के लोगों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का माला एवं साफा पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर प्रहलाद गंगाडा, पूरण हलसोरा, मनोज अजमेरा, प्रेमप्रभु गंगाडा, कालू गंगाडा, घनश्याम सैनी, शंकर सांखला, हनुमान अजमेरा, कालू तंवर, श्योजी हलसोरा, हेमराज निवाईवाल, पारस, रामेश्वर सैनी व लालचंद सैनी सहित समाज के कई लोग मौजूद थे।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply