राष्ट्रीय सेवा योजना का एक दिवसीय शिविर का हुआ आयोजन

निवाई(संवाददाता:लक्ष्मीचन्द शर्मा)। राजकीय कन्या महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना का प्रथम एक दिवसीय शिविर का आयोजन हुआ। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. छोटूलाल मीणा ने बताया कि शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि नोडल प्राचार्य डॉ. डीआर जैन, कन्या महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. प्रीति जैन एवं एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ रूपा चौधरी द्वारा मां सरस्वती के दीप प्रज्वलन करके किया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. छोटूलाल मीणा ने एनएसएस के कार्यक्रम की रूपरेखा के बारे में जानकारी देते हुए एनएसएस के उद्देश्य को अवगत करवाते हुए कहा कि एनएसएस युवाओं को सामाजिक नागरिक बनता है। मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ. डीआर जैन ने स्वयंसेवकों को राष्ट्रीय सेवा योजना में नि:संकोच व नि:स्वार्थ भाव से कार्य करने की प्रेरणा प्रदान की तथा एनएसएस के लक्ष्य व उद्देश्यों को प्राप्त करने व शिक्षा के साथ सामाजिक कार्य समाज सेवा करने के लिए प्रेरित किया। कन्या महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. प्रीति जैन ने बताया कि स्वयंसेवकों को अनुशासन में रहते हुए अपने दायित्व का निर्वहन करते रहना एनएसएस के स्वयंसेवकों की प्रथम जिम्मेदारी है। डॉ. रूपा चौधरी ने बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना में कार्य करते हुए युवा राष्ट्रीय कार्यक्रम में अपना रोल अदा करते हैं तथा राष्ट्र को उन्नति की ओर ले जाते हैं। कार्यक्रम अधिकारी एवं जिला समन्वयक डॉ. छोटूलाल मीणा ने प्रथम एक दिवसीय शिविर के कार्यक्रम की गतिविधियों के बारे में स्वयंसेवकों को जानकारी प्रदान की। उसके बाद छात्राओं द्वारा महाविद्यालय परिसर में श्रमदान किया गया। जिसके तहत पौधों की कटाई छटाई व साफ सफाई का कार्य किया। इस दौरान कक्षा-कक्षों में भी सफाई का कार्य किया।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply