निवाई(संवाददाता:लक्ष्मीचन्द शर्मा) सिकोईडिकोन संस्था के तत्वावधान में डाक बंगला में ग्राम विकास समिति अध्यक्षों की आमसभा की बैठक किसान सेवा समिति अध्यक्ष मदनलाल शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। शाखा प्रभारी अनीता शर्मा ने बताया कि बैठक में 80 गांवों के ग्राम विकास समिति अध्यक्षों ने भाग लिया। बैठक में पशुओं के लिए चारा, बीसलपुर पेयजल, सडक़, चरागाह अतिक्रमण, जंगली सुअरों द्वारा फसल को नुकसान पहुंचाने आदि समस्याओं पर चर्चा की गई। उन्होंने बताया गया कि इस वर्ष अतिवृष्टि के होने से पशुओं के लिए चारे की समस्या उत्पन्न हो रही है जिस पर महासंघ अध्यक्ष बद्रीनारायण जाट के नेतृत्व में किसान सेवा समिति प्रतिनिधि राजाराम जाट, दयाराम गुर्जर, दामोदरप्रसाद शर्मा, संतोष कंवर व जगदीश बैरवा द्वारा सरकारी चारा डिपो खोलने की मांग को लेकर उपखंड अधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। शाखा प्रभारी शर्मा ने अध्यक्षों को संगठन की मजबूती के लिए प्रेरित किया। एक्सेस एग्रीकल्चर द्वारा बनाई गई इंटीग्रेटेड फार्मिंग मॉडल पर आधारित शॉर्ट फिल्म दिखाकर किसानों को पोषण वाटिका, किचन गार्डन व पशु उपचार सहित कई विषयों पर जानकारी दी गई। बैठक में संस्था से कन्हैयालाल शर्मा, अर्जुनदेव बैरवा, ममता शर्मा, केदारमल व दिलखुश बैरवा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply