निवाई(संवाददाता:लक्ष्मीचन्द शर्मा) दीपावली के त्यौहार को लेकर शहर के बाजारों में ग्राहकों की भीड़ आना शुरू हो गई है। बाजारों में स्थित रेडिमेड गारमेंटस, क्लाथ स्टोर्स, फेन्सी स्टोर, शूज स्टोर व घरों को सजाने के सामानों की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ देखी जा रही है। भीड़ के चलते बाजारों में रोनक हो रही है। शहर में जगह-जगह पोस्टर के कॉउण्टर सजे हुए हैं जिन पर लोग अपनी पसन्द के पोस्टर खरीदने में लगे हैं वहीं कई दुकानों के बाहर आतिशबाजी के आईटमों की बिक्री भी शुरू हो गई है। शहरी क्षेत्र के ग्राहकों के अतिरिक्त ग्रामीण क्षेत्र के ग्राहक भी खरीदारी कर रहे हैं। इसी प्रकार घरो व ऑफिसो की साफ-सफाई व रंग रोगन का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। जिसको लेकर रंग रोगन की दुकानों पर भी ग्राहकों की भीड़ लगी रहती है।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply