टोंक(संवाददाता:अशोक शर्मा)। राजकीय महाविद्यालय, टोंक में बुधवार को एन.सी.सी प्रकोष्ठ व साइबर सुरक्षा समिति के संयुक्त तत्वावधान में विद्यार्थियों के लिए साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को डिजिटल युग में सुरक्षित रहने, साइबर अपराधों से बचाव तथा जिम्मेदार डिजिटल नागरिक बनने के प्रति जागरूक करना।
कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. लोकेष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में किया गया। प्राचार्य ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज के समय में इंटरनेट हमारे जीवन का अभिन्न अंग बन चुका है। विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा के प्रति सचेत रहना अत्यंत आवश्यक है। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता देवीलाल (एस.आई.) व इन्दरसिंह (सूचना सहायक) रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को ऑनलाइन ठगी, पासवर्ड सुरक्षा, फिशिंग ई-मेल्स तथा सोशल मीडिया व्यवहार से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी। उन्होंने बताया कि छोटे-छोटे सावधान कदम जैसे मजबूत पासवर्ड का प्रयोग, ओटीपी साझा न करना, और संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करना हमें साइबर अपराधों से बचा सकते हैं। लेफ्टिनेंट मो. बाकिर हुसैन ने सोषल मीडिया के उचित उपयोग व उनसे संबंधित एप्स की सुरक्षा के विषय में बताया। मंच संचालन कैडेट्स तनिषा कुमावत ने किया। कार्यक्रम में प्रो. महेष कुमार कुमावत, डॉ. नितेष कुमार शर्मा, श्रीमती निमिता गुप्ता, श्रीमती मंजू कुमार मीना और डॉ. कजोड लाल बैरवा आदि उपस्थित रहें। 

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply