निवाई(संवाददाता:लक्ष्मीचन्द शर्मा)। गांव भांवती निवासी रामजीवन बैरवा की पुत्रवधुओं एवं एमपी के बड़ोदिया परिवार की दो बेटियां आकांक्षा व निधि बड़ोदिया ने अपने पिता महिला बाल विकास परियोजना अधिकारी स्व. दिलीप बड़ोदिया निवासी उज्जैन मध्य प्रदेश की पगड़ी अपने सिर पर बांधकर जिम्मेदारी निभाई है। जो समाज के लिए प्रेरणादायी है। चैनपुरा प्रशासक मदन मीणा व सुदामा जाट भांवती ने बताया कि आकांक्षा व निधि बड़ोदिया के भाई नहीं होने के कारण दोनों बेटियों ने पगडी की दस्तूर निभाई है। पगडी दस्तूर के दौरान बैरवा समाज एवं बड़ोदिया परिवार के कई लोग मौजूद थे। उन्होंने बताया कि आकांक्षा व निधि बड़ोदिया गांव भांवती की पुत्र वधु हैं।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply