टोंक(संवाददाता:अशोक शर्मा)। राज्य में युवा उद्यमियों/उद्यमिता को बढावा देने एवं शिक्षित युवा बेरोजगारों को अपना उद्यम स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देष्य से ‘विष्वकर्मा युवा उद्यम प्रोत्साहन योजना‘ 03 सितम्बर 2025 को अधिसूचित की गई है।जिला उद्योग केन्द्र के संजय जैन ने बताया की योजनान्तर्गत युवा उद्यमियों को उद्यम की स्थापना के लिए ब्याज अनुदान के साथ-साथ मार्जिन मनी अनुदान सुविधाओं के माध्यम से लाभान्वित किया जायेगा। योजनान्तर्गत 18 से 45 वर्ष के युवा उद्यमियों को अपने स्थापित उद्यम के विस्तार तथा नवीन उद्यम प्रारम्भ करने के लिए 2 करोड रूपये तक की ऋण राषि पर ब्याज अनुदान एवं मार्जिन मनी अनुदान देय होगा। योजना संबंधी अधिक जानकारी के लिए जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र, टोंक में सम्पर्क किया जा सकता है।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply