टोंक(संवाददाता:अशोक शर्मा)। जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल ने सोमवार को शाम 5ः30 बजे जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय (माध्यमिक) एवं महात्मा गांधी राजकीय सार्वजनिक पुस्तकालय टोंक का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिला कलेक्टर के निजी सहायक मुकेश चौधरी ने उपस्थिति रजिस्टर एवं कार्मिकों की मौजूदगी से इसका मिलान किया। इसमें चार कार्मिक शिक्षा विभाग एवं एक कार्मिक जिला पुस्तकालय का अनुपस्थित मिले। जिला कलेक्टर ने सभी को नोटिस देने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी मा. राजेश कुमार शर्मा, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी सीताराम साहू, सीबीईओ टोंक कृष्ण गोपाल शर्मा मौजूद रहे।
यह रहे अनुपस्थित
निरीक्षण के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी (मा.) के अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी रमेश जैन, संस्थापन अधिकारी देवेन्द्र व महावीर एवं प्रशासनिक अधिकारी विष्णु भगवान शर्मा अनुपस्थित पाये गये। साथ ही जिला पुस्तकालय के वरिष्ठ सहायक खुशीराम टिक्कीवाल अनुपस्थित थे। 

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply