टोंक(संवाददाता:अशोक शर्मा)। जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल ने सोमवार को मेहंदवास ग्राम सेवा सहकारी समिति में ‘‘सहकार सदस्यता अभियान’’ कैम्प का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने किसानों से बात कर इस अभियान से मिलने वाले लाभ की जानकारी ली। साथ ही किसानों को सहकारी समितियों में सदस्य बनने के लिए प्रेरित किया। किसानों ने मेंहदवास में नवीन गोदाम निर्माण कराने की मांग रखी। जिला कलेक्टर ने इस पर सकारात्मक कार्यवाही का भरोसा दिया। सहकारी समितियों के उपरजिस्ट्रार रविन्द्र सिंह यादव ने बताया की राजस्थान सरकार के निर्देशानुसार ‘‘सहकार सदस्यता अभियान’’ का आयोजन 2 से 15 अक्टूबर तक जिले भर में किया जा रहा है। इस अभियान के तहत ग्राम सेवा सहकारी समिति के माध्यम से किसानों, युवाओं एंव महिलाओं को सहकारिता से जोड़ा जा रहा है। साथ ही नई समितियों के गठन और सहकारी योजनाओं की जानकारी भी दी जा रही है। उपरजिस्ट्रार ने बताया कि वर्ष 2025 को अन्तर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। इस कैम्प में मेहंदवास समिति में 56 किसानों को सदस्य बनाया गया। कैम्प में भूमि विकास बैंक के अतिरिक्त अधिशासी अधिकारी, समिति अध्यक्ष, व्यवस्थापक व किसान उपस्थित रहें।
इसके बाद जिला कलेक्टर ने मेंहदवास में चारागाह विकास एवं नर्सरी निर्माण के कार्य का अवलोकन किया। जिला कलेक्टर को जिला परिषद के सहायक अभियंता अनुराग आर्य ने बताया कि यह चारागाह 17 बीघा में फैला हुआ है जहां नींबू एवं विभिन्न किसमों के फलदार पौधे लगाये गये है। साथ ही नर्सरी का निर्माण किया गया है। जिला कलेक्टर ने चारागाह के बेहतर विकास के लिए सोलर लगाने के निर्देश दिए। साथ ही इसके रख-रखाव के लिए नरेगा से लेबर लगाने के लिए निर्देशित किया।  

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply