निवाई(संवाददाता:लक्ष्मीचन्द शर्मा) ग्राम सेवा सहकारी समिति सीन्दरा की कार्यकारणी का चुनाव अधिकारी रोहित हलोरिया के नेतृत्व में चुनाव संपन्न हुए। जिसमें सर्वसम्मति से पूर्व सरपंच रमेश गुर्जर मण्डालिया को अध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया। इसी प्रकार रामसहाय मीणा को उपाध्यक्ष बनाया गया। अध्यक्ष रमेश गुर्जर मण्डालिया सहित सभी सदस्य रामभजन गुर्जर, हनुमान गुर्जर, रामजीलाल मीणा, रामजीलाल बैरवा, संतोष कुमावत, रामकिशोर मीणा, रामलाल गुर्जर, दामोदर बलाई, काली गुर्जर व लादू गुर्जर को माला व साफा पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान व्यवस्थापक रामअवतार जाट, दिनेश जाट, भैरुलाल खंगार सहित ग्रामीण मौजूद थे।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply