निवाई(संवाददाता:लक्ष्मी चंद शर्मा)। राजस्थान पटवार संघ के आदेशानुसार पटवार संघ उपशाखा निवाई के त्रेवार्षिक चुनाव निर्विरोध संपन्न हुए। जिसमें सर्वसम्मति से पटवारी वीरेंद्र गुर्जर को निर्विरोध अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया। इसी प्रकार कार्यकारिणी में देवकीनन्दन यादव को उपाध्यक्ष, मोनू चौधरी को महामंत्री, रामेत मीना को कोषाध्यकक्ष, राजेश मीना को सयुक्त मंत्री व हेमराज गुर्जर को संघटन मंत्री के पद पर मनोनीत किया गया। इस दौरान नवनियुक्त अध्यक्ष वीरेंद्र गुर्जर सहित समस्त कार्यकारणी को पद व गोपनियता की शपथ दिलाकर माला व साफा पहनाकर सम्मानित किया गया।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply