निवाई(संवाददाता:लक्ष्मीचन्द शर्मा) ग्राम पंचायत बिडोली की ग्राम सेवा सहकारी समिति में मंगलवार को सहकारी समिति का सदस्यता अभियान व ऋण वितरण समारोह का आयोजन होगा। समिति के व्यवस्थापक राजेंद्रप्रसाद शर्मा ने बताया कि मंगलवार को सुबह 10 बजे बिडोली सहकारी समिति के नवनियुक्त सदस्यों का ऋण वितरण समारोह का आयोजन होगा। जिसमें मुख्य अतिथि विधायक रामसहाय वर्मा होंगे एवं समिति के प्रबंध निदेशक सीएल बुनकर व कॅापरेटिव समिति के उप रजिस्टार रविंद्र यादव सहित कई अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि भाग लेंगे।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply