6 हजार 60 रूपए की नकद राशि व ताश-पत्ती जब्त

निवाई(संवाददाता:लक्ष्मीचन्द शर्मा) निवाई थाना पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर जुआ व सटटा खेलते पाए जाने पर आधा दर्जन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 6 हजार 60 रूपए की नकद राशि व ताश-पत्ती जब्त की है। थानाधिकारी रामजीलाल बैरवा ने बताया कि सार्वजनिक स्थान पर जुआं व सटटा खेलते पाए जाने पर आरोपी राजूलाल पुत्र नरेन्द्रकुमार जैन निवासी मायला कुण्ड निवाई, सुरेश पुत्र रतनलाल मीणा निवासी हिंगोटिया, रामनिवास पुत्र लक्ष्मण मीणा निवासी देवरी, बजरंगलाल पुत्र फैलीराम मीणा निवासी हिंगोटिया, शकील पुत्र रमजान खां निवासी सीताबाडी श्याम कॉलोनी टोंक रोड जयपुर व नाथूलाल पुत्र रामप्रसाद रैगर निवासी टोंड मलारना डूंगर जिला सवाईमाधोपुर को गिरफ्तार किया है। जिनसे 6 हजार 60 रूपए की नकद राशि व ताश-पत्ती जब्त की है।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply