निवाई(संवाददाता:लक्ष्मीचन्द शर्मा)। ग्राम पंचायत नोहटा के पहाडों में लगातार अवैध खनन जारी है। वन विभाग की मिलीभगत से पिछले तीन दिन में माफियाओं ने 70 से अधिक ट्रक भरकर पत्थर का खनन करवाया है। गाँव के दशरथसिंह नोहटा ने बताया कि रेंजर धारीलाल के कार्यकाल में हुए अवैध खनन की राजस्थान हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की जाएगी। उन्होंने बताया कि गत करीब आठ महीनों से ड्रोन कैमरों से नोहटा, कांटोली, किवाड़ा व रेंज निवाई क्षेत्र में चल रहे अवैध पत्थर खनन की वीडियोग्राफी करवाई गई है। दशरथ सिंह ने बताया कि ग्रामीणों के पास खनन स्थलों के ठोस प्रमाण मौजूद हैं। जिनमें साफ दिख रहा है कि वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी चौकी में बैठे रहते हैं और उनके सामने से पत्थरों से भरे ट्रक व ट्रैक्टर निकलते रहते हैं। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों ने अवैध खनन को लेकर वन विभाग के उच्चाधिकारियों को भी सूचना दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद ग्रामीणों ने कार्यकर्ताओं के सहयोग से पूरे प्रकरण की वीडियोग्राफी करवाई। उन्होंने बताया कि वन विभाग के कुछ अधिकारियों ने भ्रष्ट रेंजर का सहयोग किया है। ग्रामीण दशरथसिंह  नोहटा, बाबूलाल मीणा, शम्भुदयाल शर्मा, महेन्द्र झिलाय, मदन मीणा रामनगर व मथुरालाल मीणा सहित कई ग्रामीणों ने बताया कि जल्द ही जनहित याचिका दाखिल कर दोषी अधिकारियों से करोड़ों रुपये की अवैध वसूली करवाई जाएगी। इस संबंध मे ग्रामीणों ने रेंजर का पक्ष जानने के लिए उनसे बार-बार सम्पर्क करने की कोशिश करते है लेकिन रेंजर फोन नहीं उठाता है।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply