निवाई। वनस्थली विद्यापीठ के कृषि विज्ञान केंद्र में पीएम धन धान्य कृषि योजना व दलहन आत्मनिर्भरता मिशन कार्यशाला का आयोजन हुआ। जिसमें किसान महापंचायत के अध्यक्ष दशरथसिंह चौहान के नेतृत्व में गावं पलेई के महिला पुरुष किसानों ने भाग लिया। अध्यक्ष दशरथसिंह चौहान ने बताया कि वनस्थली के कृषि विज्ञान केंद्र में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें पीएम धन-धान्य कृषि योजना और दलहन आत्मनिर्भरता मिशन, कृषि अवसंरचना कोर्स, पशुपालन व मत्स्य पालन एवं खाद्य संरक्षण क्षेत्र योजना का शुभारंभ किया गया। कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को रबी की फसल के बारे में विस्तार से जानकारी दी एवं उनके नुकसान के बचाव बताए। इस अवसर पर गोविंदराम चौधरी, नवलसिंह राजावत, रूपनारायण चौधरी, पेमाराम चौधरी, जयनारायण मीणा, तुलसा देवी, अनूप देवी, रुकमा देवी, सुरेंद्र चौधरी व मंगलराम मीणा सहित कई किसान मौजूद थे।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply