
निवाई। राजस्थान तीरंदाजी संघ के तत्वावधान में आयोजित तीरदांजी प्रतियोगिता में वनस्थली के तीरदांज ने गोल्ड मेडल जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। जिला तीरंदाजी संघ के तत्वावधान में पुलिस लाइन धौलपुर में आयोजित राजस्थान राज्य जूनियर एवं सब जूनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता में वनस्थली के गर्वित ने स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। इस प्रतियोगिता में टोंक जिले की ओर से 21 खिलाडिय़ों ने भाग लिया। जिसमें से इंडियन राउंड बॉयज रैंकिंग में गर्वित शर्मा ने शानदार प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक प्राप्त किया। बालक के पिता मुकेश शर्मा व राजेन्द्र शर्मा व परिवारजनों सहित अन्य पदाधिकारियों ने खुशी जाहिर करते हुए बधाई दी |
