बालिकाओं को प्रशस्ती पत्र व स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित
निवाई। राजकीय कन्या महाविद्यालय में रानी लक्ष्मी बाई केन्द्र में संचालित आत्मरक्षा प्रशिक्षण के समापन पर प्रतिभाओं को प्रशस्ती पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यवाहक प्राचार्य एवं रानी लक्ष्मी बाई केन्द्र संयोजिका डॉ. प्रीति जैन ने बताया कि समापन समारोह शुभारंभ मुख्य अथिति पुलिस उपाधीक्षक मृत्युजंय मिश्रा ने माँ सरस्वती का माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन करके किया। विषिष्ट अतिथि डॉ. दीपकराज जैन ने अतिथियों का स्वागत किया। मुख्य अतिथि पुलिस उपाधीक्षक मिश्रा ने बालिकाओं के प्रशिक्षण की प्रसंशा करते हुए उन्हें जीवन में हमेंशा निडर एवं साहसी बनने हेतु प्रेरित किया। इसके साथ ही उन्होने उन्हें विश्वास दिलाया की यदि पुलिस की आवश्यकता हो तो वह उनके सहयोग के लिए सदेव तत्पर है। विषिष्ट अतिथि डॉ. दीपकराज जैन ने बालिकाओं सम्बोधित करते हुए कहा कि आत्मविश्वास एंव निडरता ही हमें अन्याय के खिलाफ लडने की शक्ति प्रदान करता है। इस दौरान बालिकाओं ने वार्मअप, किक, पंच, ब्लॉक, पछाड और गिराने के तरीके आदि का शानदार प्रर्दशन किया। समारोह में बालिकाओं को अतिथियों द्वारा प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर डॉ. सीएल मीणा, डॉ. प्रभा गुप्ता, राजेश मीणा, पुलिस कॉस्टेबल हेमराज, बीना सहित कई संकाय सदस्य व छात्राए उपस्थित रही।

