पीपलू (संवाददाता:ओपी शर्मा) |थाना बरौनी क्षेत्र में 9 जुलाई 2025 की रात एक युवक द्वारा बरथल तिराहे पंचर की दुकान से टायर चोरी करने का प्रयास कर रहा था। घटना की रिपोर्ट निवासी वजीरनगर (जानका) भैरुलाल जाट उम्र 59 वर्ष ने 11 जुलाई 2025 को दर्ज करवाई।
हेड कांस्टेबल रामेश्वर ने बताया कि रात करीब 12 बजे आरोपी अपनी मैक्स गाड़ी (नंबर RJ26 UA 4681) लेकर दुकान के पास आया। उसने हवा भरने की टंकी के पास गाड़ी खड़ी की और दुकान पर रखे टायर को उठाकर चोरी की नियत से वाहन में रखने का प्रयास किया।
इसी दौरान पड़ोसी दुकानदार कजोड़मल मीणा आ जाने से आरोपी घबरा गया और टायर वहीं छोड़कर गाड़ी लेकर फरार हो गया।
पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा संख्या 291/2025, धारा 303 (2) 62 बीएनएस और संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। वाहन नंबर के आधार पर आरोपी की पहचान राजाराम पुत्र प्रभुलाल जाट निवासी पहाड़ी, उम्र 25 वर्ष के रूप में हुई।
पुलिस ने आरोपी को 9 अक्टूबर 2025 को गिरफ्तार किया और घटना में प्रयुक्त वाहन को भी जब्त किया। न्यायालय में पेश करने के बाद आरोपी को 17 अक्टूबर 2025 तक न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply