निवाई(संवाददाता:लक्ष्मीचन्द शर्मा) अखिल भारतीय रैगर महासभा के तत्वावधान में आयोजित छठा जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह की तैयारियों को लेकर कन्हैयालाल प्यावडी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। महासभा के जिलाध्यक्ष शंकरलाल हाथीवाल राहोली व जिला महामंत्री रामभज वर्मा बगड़ी ने बताया कि रैगर महासभा के तत्वावधान में 28 दिसम्बर को जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह 2025 का आयोजन किया जाएगा। जिसकी तैयारियों को लेकर कई महत्वपूर्ण मुददों पर चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि समारोह को लेकर 1 अक्टूबर 2024 से 30 नवम्बर 2025 की अवधि में अर्जित उपलब्धि प्राप्त प्रतिभाओ को 10 दिसम्बर तक संबंधित तहसील अध्यक्ष को अपने आवेदन पत्र जमा करवाने होंगे। उन्होंने बताया कि जिला छात्रावास के निर्माण में आर्थिक सहयोग करने वाले भामाशाहों के नाम का शिलालेख लगाने का कार्य शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बैठक में सुरेली के बेसहारा नाबालिक गोलू एवं खुशबू को महासभा की और से 81 हजार 940 रूपए का आर्थिक सहयोग करने का निर्णय लिया गया। बैठक में शकुंतला वर्मा, ओमप्रकाश वर्मा, हरिराम बडीवाल, बजरंगलाल वर्मा, शंकरलाल फुलेता, रमेशचंद नरानिया, कमलेश खमोखरिया, महेन्द्र नासिरदा, दामोदर वर्मा, महेन्द्र मंडरावलिया, भागचंद इंदौरिया, राजेश फुलवाडिया, बनवारी कंवरिया, चौथमल करावलिया, दुर्गालाल नरानिया, नन्दलाल वर्मा, ताराचंद मंडरावलिया, पन्नालाल पीपलू, रामकरण वर्मा, रामनारायण मालपुरा, हीरालाल खमोखरिया, रामफूल फुलेता, प्रभु मालिपुरा, मुकेश कराडिया, मुकेश खमोखरिया, संजय उचेनिया, नंदलाल वर्मा, कृष्णकान्त हाथीवाल, सुरेशकुमार मालिपुरा, धन्नालाल छावनी, हेमराज बोरखंडी एवं ताराचंद नटवाडा सहित कई लोग मौजूद थे।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply