छात्रा चेष्टा शर्मा ने अपने जन्म दिवस पर विद्यालय मैदान में लगाया बीलपत्र का पौधा

निवाई(संवाददाता:लक्ष्मीचन्द शर्मा) झिलाय में संचालित उच्च माध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर में एक नवाचार प्रस्तुत किया गया। कक्षा 5 में पढऩे वाली चेष्टा शर्मा ने अपने जन्म दिवस पर विद्यालय मैदान में बीलपत्र का पौधा लगाया और जब तक वह इस स्कूल में अध्ययन करेगी तब तक इस पौधे की संपूर्ण सुरक्षा, पोषण की जिम्मेदारी ली। वंदना सभा में मुख्य अतिथि के रूप में पंडित विनोदकुमार शर्मा ने मां शारदे व मां भारती के समक्ष माल्यार्पण करके संबोधित करते हुए कहा कि विद्या मंदिर प्राचीन काल के गुरुकुल संस्थाओं की तरह ही वर्तमान में सेवा संकल्प हेतु प्रयासरत हैं। प्रत्येक छात्र को अपने दैनिक जीवन की शुरुआत विद्या की देवी मां शारदा और गणपति गजानन गणेशजी को नमन करके करनी चाहिए। जीवन में पूर्ण शुद्धता व स्वच्छता का ध्यान रखना चाहिए। प्रत्येक भैया -बहिन को अपने जन्मदिवस पर एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। मुख्य अतिथि ने पौधे की सार संभाल के लिए 1 हजार 100 रूपए विद्या मंदिर को भेंट किए। प्रधानाचार्य विजयसिंह राजावत ने मुख्य अतिथि का आभार प्रकट किया एवं जीवन में एक वृक्ष के संपूर्ण महत्व की जानकारी दी। विद्यालय के पर्यावरण प्रमुख राजेशकुमार शर्मा ने सभी छात्र-छात्राओं का आह्वान किया कि प्रत्येक भैया बहिन को अपने जन्म दिवस पर कम से कम एक और अधिक से अधिक 11 पौधे तो अवश्य लगाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पौधों की पूजा अर्चना कर उनकी सार संभाल करने  की शपथ लेनी चाहिए। कार्यक्रम का संचालन मीडिया प्रभारी सियाराम गुर्जर ने किया। इस अवसर पर वरिष्ठ अध्यापक राजाराम गुर्जर, रामफूल यादव, कृपाशंकर पारीक, हरिराम गुर्जर, मुकेश बैरवा, जितेंद्र चौधरी, सियाराम गुर्जर, राहुल गुर्जर, चंद्रप्रकाश कुमावत, दिलखुश गुर्जर, भाग्यश्री शर्मा, सुशीला गुर्जर, ममता विजय, लक्ष्मी शर्मा, ज्योति खंगार, रजनी गढ़वाल, सोनम राठौर, राजेश गुर्जर व पुष्पा पारीक सहित कई अभिभावक व छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply