निवाई(संवाददाता:लक्ष्मीचन्द शर्मा) शिवाजी कॉलोनी के मुख्य सडक़ मार्ग के निर्माण के लिए खुदाई हो जाने के चलते ईंटों से भरी एक ट्राली पलट गई। जानकारी के अनुसार इन दिनों शिवाजी कॉलोनी के मुख्य सडक़ मार्ग का निर्माण कार्य करवाए जाने के लिए पुराने रोड की खुदाई का कार्य चल रहा है। कॉलोनी की गली नंबर 4 से 9 तक का खुदाई कार्य हो चुका है। खुदाई के दौरान फैले हुए कंक्रीट के पत्थरों की वजह से गुरुवार की दोपहर ईंटें भरकर जा रही एक ट्रैक्टर की ट्रॉली असंतुलित होकर ओम किराणा स्टोर के बाहर बने हुए चबूतरे पर पलट गई और ईंटों का चबूतरे पर ढेर लग गया। ट्रॉली में भरी हुई ईटों पर एक महिला व पुरुष भी बैठा हुआ था। वे दोनों भी ईंटों के साथ चबूतरे पर जा गिरे। हालांकि इसमें किसी के चोट नहीं आई है।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply