निवाई(संवाददाता:लक्ष्मीचन्द शर्मा) मंगलवार की रात करीब 8 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग पर बरथल तिराहे के समीप एक अज्ञात वाहन ने एक कार के टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में कार में सवार तीन जने घायल हो गए। जिनमें से उपचार के दौरान जयपुर में एक की मौत हो गई। बरोनी थाना प्रभारी बृजेंद्रसिंह ने बताया कि मंगलवार की रात को अज्ञात वाहन ने एक कार के टक्कर मार दी। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बृजेश पुत्र भंवरलाल सैन निवासी बूंदी गोठड़ा थाना डबलाना, जिला बूंदी, भरत सिंह 40 वर्ष पुत्र राम सिंह निवासी सरसोवा, जिला बूंदी व सीताराम 40 वर्ष पुत्र कल्याणमल चंदेल निवासी डबलाना गंभीर रूप से घायलावस्था में निवाई अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां से चिंताजनक हालत में तीनों को जयपुर रैफर कर दिया गया। उन्होंने बताया कि उपचार के दौरान जयपुर में भरत सिंह की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply