निवाई(संवाददाता:लक्ष्मीचन्द शर्मा) भारतीय मानक ब्यूरों द्वारा स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल में हस्तलिपि एवं पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य कुम्भाराम चौधरी ने बताया कि प्रतियोगिता में कक्षा 9 से 12 तक के करीब 70 विद्यार्थियों ने भाग लिया। हस्तलिपि प्रतियोगिता में सारांश राजावत व भविष्य शर्मा प्रथम रहे जिनको 1 हजार रूपए का नगद पुरस्कार दिया गया एवं पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में तनु यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जिनको मानक क्लब द्वारा 1 हजार रूपए का नगद पुरस्कार दिया गया। प्रतियागिता द्वितीय स्थान पर भूमिका त्यागी, मीनाक्षी गुर्जर, माया जांगिड़ रही, तृतीय स्थान पर निष्ठा सेवानी रही एवं अन्य विजेता छात्र-छात्राओं को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रभारी सोनू सोनी एवं अमितकुमार शर्मा ने ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड के मानकीकृत परीक्षण एवं गुणवत्ता नियंत्रण की जानकारी दी।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply