निवाई(संवाददाता:लक्ष्मीचन्द शर्मा) भगवान दास पारीक ड्रीम स्कूल की छात्रा आद्या विजय का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग भारत सरकार द्वारा संचालित इन्सपायर अवार्ड मानक योजना के अंतर्गत जिला स्तर पर चयन हुआ है। छात्रा आद्या विजय ने विद्यालय सहित जिले का नाम रोशन किया है।

विद्यालय निदेशक यशवंत पारीक ने बताया कि यह योजना देशभर के स्कूली छात्रों के नवाचार व रचनात्मक विचारों को प्रोत्साहित करने के लिए संचालित की गई है। जिसमें विद्यार्थियों के ऐसे विचारों को सम्मानित किया जाता है, जो समाज की समस्याओं के व्यावहारिक समाधान प्रस्तुत करते हैं। छात्रा आद्या की इस उपलब्धि पर स्कूल की निदेशक डॉ. शची पारीक सहित सभी शिक्षकों ने उन्हें बधाई देते हुए राज्य स्तर की प्रदर्शनी के लिए शुभकामनाएं दी। प्रधानाचार्य ओमप्रकाश राजौरा ने बताया कि पिछले वर्ष विद्यालय के दो छात्रों का इस प्रतियोगिता में चयन हुआ था। उन्होंने बताया कि आद्या विजय टोंक जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए राज्य स्तरीय प्रदर्शनी में भाग लेगी।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply