राधा दामोदर मंदिर परिसर में पौधारोपण कर पंचवटी की स्थापना की

निवाई(संवाददाता:लक्ष्मीचन्द शर्मा)। श्रीराधा दामोदर मंदिर परिसर में पंचवटी की स्थापना की गई। पालिका अध्यक्ष दिलीप इसरानी, पूर्व पालिका अध्यक्ष गिरधारीलाल पंडा, मंदिर समिति के अध्यक्ष रामलाल पंडा, राधे कान्त पंडा, अंकित पंडा, विनोद शर्मा, वन चेतना प्रभारी रामफूल शर्मा व शंकरलाल सैन ने पंचवटी में कल्पवृक्ष, कदम, अशोक व बिल्व पत्र के पौधे लगाए। इस अवसर पर राज बिहारी पंडा ने अपनी मां के नाम एक पौधा लगाया तथा लगाए गए सभी पौधों की रक्षा, सुरक्षा व पालन पोषण की जिम्मेदारी ली। पालिका अध्यक्ष दिलीप इसरानी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाए जाने चाहिए। पूर्व पालिका अध्यक्ष गिरधारीलाल पंडा ने कहा कि वृक्ष ही जीवन का आधार है। इसलिए सभी को पौधे लगाने चाहिए।
