निवाई(संवाददाता:लक्ष्मीचन्द शर्मा) आरएनटी मेमोरियल महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के अंतर्गत स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े में स्वच्छता से संबंधित गांधीजी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के दृष्टिकोण से पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं ने बढ़-चढक़र भाग लिया। महाविद्यालय निदेशक डॉ. राजीवकुमार तिलोटिया ने छात्राओं को जल-वायु प्रदूषण से बचाओ, सबकों स्वस्थ जीवन दिलाओं, पेड़ लगाकर, कचरा हटाकर, पर्यावरण को हरा-भरा बनाओं व स्वच्छता को अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। महाविद्यालय प्राचार्य निष्ठा शर्मा ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाली छात्राओं का परिणाम जारी जारी करते हुए बताया कि पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर मोना स्वामी, द्वितीय स्थान पर कविता सांसी व तृतीय स्थान पर तनु शर्मा रही। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम प्रभारी अंकिता पारीक द्वारा किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी संकाय सदस्य मौजूद थे।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply