मालपुरा (संवाददाता:एस रहमान) | ज़िला टोंक राजस्थान में सौशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (SDPI) की मालपुरा विधानसभा कमेटी द्वारा आयोजित “हम भारत के लोग” के नाम से जनसभा का कार्यक्रम सादात चौपाल पर आयोजित किया गया।उपरोक्त कार्यक्रम में SDPI के राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारियों ने शामिल हो कर संबोधित किया, मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहम्मद शफी ने संबोधित करते हुए कहा कि देश के लोकतंत्र और संविधान की मर्यादा खतरे में है, ऐसे कई असंवेधानिक बिल और कानून देश में लाए जा रहें हैँ जिनका आमजन को उनके विकास में कोई भी लाभ मिल रहा है, साथ ही वक्फ संशोधन बिल पर उन्होंने कहा कि यह बिल मुसलमानों के संवैधानिक एवं वक़्फ़ की निजी व्यवस्थाओं एवं संवेधानिक अधिकारों पर हमला है, यह बिल वक्फ संपत्तियों पर कब्जा करने और धार्मिक एवं शैक्षणिक संस्थानों की स्वायत्तता समाप्त करने की कोशिश है, यह बिल मुसलमानों के हितों के खिलाफ है और इसका पुरजोर विरोध किया जाना चाहिए। देर रात्रि तक चले “हम भारत के लोग” आम सभा में वक्फ संशोधन बिल का विरोध किया गया और पिछडों, अल्पसंख्यकों, आदिवासियों एवं दलित समुदाय पर हो रहे अत्याचारों के न्याय एवं उनके अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होने का आह्वान किया गया।

सभा में उपस्थित नेताओं ने अपने विचार रखे और लोगों को जागरूक किया। सभा में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहम्मद शफी अहमद के साथ राष्ट्रीय महासचिव सीता राम खोईवाल, राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष अशफाक हुसैन , प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ शहाबुद्दीन खान, प्रदेश महासचिव अब्दुल हक़, काजी रहमतुल्लाह जोधपुर जिला कन्वीनर SDPI और टोंक जिला अध्यक्ष अब्दुल लतीफ सहित सभी नेताओं ने भी अपने संबोधन में भारत के लोकतंत्र – संविधान के साथ साथ अन्य सामाजिक , राजनैतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर ज़िक्र किया, कार्यक्रम में स्थानीय बुध्दिजीवी लोगों के साथ मंच पर पार्टी के प्रदेश सचिव शब्बीर कुरैशी, प्रदेश कोषाध्यक्ष ज़ाकिर हुसैन रंगरेज़, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य अब्दुल रज़ाक़ अंसारी, मोहम्मद खालिद, टोंक ज़िला कमेटी महासचिव हाशिम जावेद, विधानसभा अध्य्क्ष अकील अहमद, उपाध्यक्ष अल्ताफ नद्दाफ़ी सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।
भवदीय
महा सचिव हाशिम जावेद

