टोंक(संवाददाता:अशोक शर्मा) | सीएमएचओ डॉ शैलेंद्र सिंह चौधरी ने बताया कि खांसी की दवा उपयोग हेतु भारत सरकार की गाइड लाईन जारी की है। इसके अनुसार खांसी होने पर बच्चों को पर्याप्त पानी और आराम दें। बच्चों में खांसी की दवा का समझदारी से उपयोग करें, दवा का उपयोग अधिकृत चिकित्सक की सलाह अनुसार ही करें। ज्यादातर बच्चों की खांसी अपने आप 7-10 दिनों में ठीक हो जाती है। खांसी की सिरप से फायदा कम और नुकसान ज्यादा हो सकता है। 1 वर्ष से बड़े बच्चों को ही शहद दें। अधिकृत चिकित्सक की सलाह अनुसार नेबुलाइजेशन और सलाइन नेजल ड्रॉप्स का उपयोग करें। धुआँ, धूल, परफ्यूम आदि से दूरी रखें।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply