टोंक(संवाददाता:अशोक शर्मा)। जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविर में सभी विभागों के अधिकारी व कार्मिक मौजूद रहे। साथ ही जिला स्तरीय अधिकारी शिविरों की फील्ड में जाकर मॉनिटरिंग करें। उन्होंने कहा कि शिविरों में अनुपस्थित रहने वाले एवं आमजन के कामों में शिथिलता बरतने वाले अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह निर्देश जिला कलेक्टर ने सोमवार को कलक्टेªट सभागार में आयोजित साप्ताहिक समीक्षा बैठक में दिए। उन्होंने कहा कि जो भी विकास कार्य स्वीकृत हो चुके है, उन्हें तत्काल धरातल पर लाएं। जिला कलेक्टर ने बजट घोषणा एवं अन्य विभागीय योजनाओं में चल रहे कार्यो में तेजी लाने के निर्देश दिए। जिला कलेक्टर ने सम्पर्क पोर्टल पर प्राप्त परिवेदनाओं की विभागवार समीक्षा की तथा अधिकारियों को सम्पर्क पोर्टल पर प्राप्त आमजन की परिवेदनाओं का त्वरित रुप से निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने सम्पर्क पोर्टल पर प्राप्त 30 दिन से लम्बित परिवेदनाओं पर विशेष ध्यान देते हुए त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। जिला कलेक्टर ने कहा कि सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के निस्तारण में सक्रियता से परिवादी को पूर्ण रुप से संतुष्ट करने का प्रयास करें, ताकि प्रकरणों के संतुष्टि स्तर में प्रगति लाई जा सकें। उन्होंने ई-फाईलों को कम से कम समय में निस्तारित करने के निर्देश सभी अधिकारियों को दिए। जिला कलेक्टर ने राइजिंग राजस्थान की प्रगति की समीक्षा करते हुए उद्योग विभाग के अधिकारियों को उद्यमियों से निरंतर सम्पर्क में रहने के लिए निर्देशित किया। प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना एवं पीएम स्वनिधि योजना में प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए। बैठक में सीईओ परशुराम धानका, एडीएम रामरतन सौंकरिया, पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक छोटू लाल बैरवा, सीएमएचओ शैलेन्द्र सिंह चौधरी, नगर परिषद आयुक्त धर्मपाल जाट समेत सभी जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहें।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply