बजरी परिवहन मामले में फरार चल रहा चालक गिरफ्तार

निवाई(संवाददाता:लक्ष्मीचन्द शर्मा)। बरोनी थाना पुलिस ने अवैध बजरी से भरे हुए एक ट्रैक्टर-ट्रॉली व बजरी भरी एक ट्रॉली को मय बजरी के जब्त किया है। थानाधिकारी बृजेन्द्रसिंह राठौड ने बताया कि एक पुलिस टीम ने बगडी रोड पर अवैध बजरी से भरे हुए एक टैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया है। इसी प्रकार दूसरी टीम ने बगडी रोड पर ही कैलाश आश्रम के सामने से बजरी से भरी हुई एक ट्रॉली को जब्त किया। इसी प्रकार सदर थाना पुलिस ने बजरी परिवहन प्रकरण में फरार चल रहे एलपी ट्रक चालक हंसराज गुर्जर निवासी दादनपुरा थाना शिवदासपुरा को गिरफ्तार किया है।
