150 प्रतिभाओं को किया सम्मानित, 14 को पहनाएं चांदी के मेडल
प्रजापति समाज को तहसील स्तरीय सम्मान समारोह संपन्न
निवाई(संवाददाता:लक्ष्मीचन्द शर्मा)। श्रीयादे मां प्रजापति समाज सेवा समिति के तत्वावधान में प्रजापति समाज का तहसील स्तरीय प्रतिभा सम्मान एवं मोटिवेशनल समारोह 2025 का आयोजन हुआ। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक रामसहाय वर्मा, अध्यक्षता कर रहे शिवदयाल जलान्धरा, नगर पालिका अध्यक्ष दिलीप ईसरानी, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता मदन प्रजापति, समाजसेवी नारायण प्रजापति सहित अन्य अतिथियों ने दी प्रज्जवलित करके किया। समारोह में करीब 150 प्रतिभाओं को शील्ड , प्रमाण पत्र व 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 14 विद्यार्थियों को चांदी का मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि विधायक रामसहाय वर्मा ने कहा कि शिक्षा से समाज में जाग्रति आती है। इसलिए सभी को अपने बच्चों का शिक्षा दिलवानी चाहिए। इस दौरान शिवम व शिवानी ने योग की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर रोहित प्रजापति, डालचंद प्रजापति, घासीलाल श्रवण प्रजापति, रामफुल प्रजापति, शिवजीलाल प्रजापति, प्रभुलाल प्रजापति, रामदेव नटवाड़ा, महिला जिला अध्यक्ष रेणु प्रजापत, भेरूलाल प्रजापति, प्रहलाद प्रजापति, प्रभुलाल प्रजापति, किशन लूनिया, बद्रीलाल प्रजापति, गिर्राज प्रजापति, हीरालाल प्रजापति, रामधन प्रजापति, घासीलाल प्रजापति, बंशीलाल प्रजापति, सीताराम प्रजापति, बंशीलाल सोकड़ीवाल, राजाराम प्रजापति, भेरूलाल प्रजापति, गोपाल प्रजापति, सत्यनारायण प्रजापत, भागचंद प्रजापत, रामकेश चुराडा, रामलाल किवाड़ा, राधेश्याम पहाड़ी, तुलसीराम, राधेश्याम दहलोद, कैलाश भावंता, प्रहलाद सजिया, बद्रीलाल कनेसर, जगदीश मूंडिया, बद्रीलाल भांवती, कालू निवाई व रामप्रसाद भांवती सहित कई लोग मौजूद थे।

