निवाई(संवाददाता:लक्ष्मीचन्द शर्मा) भारतीय स्कूल शिक्षा परिवार निवाई ने सोमवार को पुलिस महानिदेशक के नाम उपखंड अधिकारी रामकरण सिंह को ज्ञापन सौंप कर थानाधिकारी को सस्पेंड करने की मांग की है। तहसील अध्यक्ष शिवदयाल पंवार ने बताया कि भरतपुर जिले में खेड़ली मोड़, बाछरेन के हैप्पी स्कूल के संचालक व प्रधानाचार्य के साथ पुलिस थानाधिकारी द्वारा गैर कानूनी रूप से मारपीट की गई। जिससे संपूर्ण राजस्थान के स्कूल शिक्षा परिवार में भारी आक्रोश व्याप्त है। घटना को लेकर हर तहसील स्तर पर ज्ञापन दिया जा रहा है। घटना की कड़े शब्दों में निंदा की जा रही है। ज्ञापन के माध्यम से मारपीट के विरोध में थानाधिकारी को सस्पेंड करने की मांग की गई। ज्ञापन देने वालों में अध्यक्ष शिवदयाल पंवार, सदस्य शिवराज चौधरी, रामेश्वरप्रसाद जांगिड़, गिर्राजप्रसाद विजय, कमलेश गौतम, सोनू शर्मा, रतनलाल सैनी, बुद्धि प्रकाश, प्रकाश चौधरी व ललित सक्सेना सहित कई संचालक मौजूद थे।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply