दो आरोपी पूर्व में किए जा चुके है फरार

निवाई(संवाददाता:लक्ष्मीचन्द शर्मा) झिलाय रोड पर स्थित गोपी टॉवर में एक मोबाईल की दुकान से मोबाईल फोन चुराकर फरार हुए एक चोर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी 8 माह से फरार था। थानाधिकारी रामजीलाल बैरवा ने बताया कि 9 फरवरी को गोपी टॉवर में सालासर मोबाईल पोईन्ट की दुकान से करीब 115 मोबाईल फोन चोरी होने की दुकान मालिक संजय जैन ने मामला दर्ज करवाया था।

पुलिस ने चोरों की तलाश के लिए विशेष टीम का गठन किया। टीम ने चोरी के आरोप में इरफान उर्फ इफ्फी पुत्र हिम्मत सिंह मेव निवासी इस्लाम वादी उटावड पुलिस थाना उटावड जिला पलवन हरियाणा को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ राजस्थान व अन्य राज्यों में भी प्रकरण दर्ज है। उन्होंने बताया कि प्रकरण में पूर्व में महेश गोयल, सलमान खान को गिरफ्तार किया जा चुका है।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply