पीपलू (ओपी शर्मा)| कस्बे के श्रीविश्वकर्मा मंदिर में रविवार को अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा की बैठक आयोजित हुई।पीपलू निवासी कृष्ण कुमार जांगिड़ तहसील सभा अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए । चुनाव अधिकारी भागचंद जांगिड़,पर्यवेक्षक प्रहलाद जांगिड़ चैनपुरा ने अध्यक्ष पद की शपथ दिलाई। जिलाध्यक्ष एडवोकेट हनुमान प्रसाद रानोली नव निर्वाचित तहसील सभा अध्यक्ष को संगठन को मजबूत करने व समाज हित में कार्य करने के निर्देश दिए तथा बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने का आवाह्न भी किया। इस मौके मुख्य चुनाव अधिकारी मक्खन जांगिड़,मोहनलाल, शंकर,महेश,केदार नारायण, जगदीश,ओमप्रकाश,सीताराम, नोरतमल, कैलाशचंद, नानगराम, दिनेश, लखन सहित अन्य समाज बंधु उपस्थित रहे।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply