पीपलू (संवाददाता:ओपी शर्मा)| उपखंड के ग्राम कुरेड़ा में रविवार को एक बड़ा हादसा टल गया, जब एक गौ माता 50 फीट गहरे कुएं में गिर गई। घटना से गांव में हड़कंप मच गया और ग्रामीणों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने तुरंत सूचना श्री आज़ाद हिंद माँ अम्बे गोशाला, कुरेड़ा के संचालक व गोसेवक नरेश कुरेड़ा को दी। सूचना मिलते ही गोशाला की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने रस्सों की मदद से गौ माता को सुरक्षित कुएं से बाहर निकाला। जैसे ही गौ माता सकुशल बाहर आई, ग्रामीणों ने जय गौ माता के नारों के साथ खुशी जताई और टीम की सराहना की। इस रेस्क्यू अभियान में लोकेश कुरेड़ा, नरेश मीणा, नरसी यादव, कर्ण, सुमित, राजेश, विष्णु जांगिड़ सहित कई ग्रामीण सक्रिय रूप से शामिल रहे। टीम की सतर्कता, साहस और त्वरित कार्रवाई से एक अमूल्य जीवन की रक्षा हो सकी।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply