टोंक (संवाददाता :अशोक शर्मा)। जिला मुख्यालय पर रविवार को प्रदेश स्तरीय धोबी समाज के प्रमुख संगठनों का प्रदेशाध्यक्ष प्रभु बाडोलियां टोंक के नैतृत्व में संयुक्त बैठक का आयोजन हुआ। बैठक की अध्यक्षता प्रभू बाडोलिया ने की ।इस मोके ‌पर उन्होंने अपने सम्बोधन में समाज के‌ उत्थान व विकास के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि समाज की प्रगति के लिए सभी संगठनों को एकजुट होकर आगे आना होगा । बैठक मे‌ राज्य के‌अनय जिलों से आये समाज के पदाधिकारियों ने काफी चर्चा व महामंथन कर प्रभु बाडोलियां टोंक की उपस्थिति में सभी संगठनों का एक संयुक्त मोर्चा बनाने पर सहमति बनी। इस अवसर पर बैठक में कल्याण तितरिया, जगदीश चौहान, सूजी लाल पंवार एकीकरण व सर्व समाज से गोपाल कंडावरिया , सुनिता बाबिया जोधपुर, पुष्कर महासभा से पूनम बारिया, उडान से श्याम गोवर्धन, शंभु दोहडिया, विश्व रजक महासंघ से गजेंद्र अखरिया, आर डी एम से रमेश पंकज,आदि बैठक में रहे मोजूद। सभी संगठनों के बैठक में 5-5 सदस्यों ने भी अपने अपने विचार रखे। बैठक में सभी संगठनों ने प्रदेश में एक साझा कार्यक्रम में सहमति देते हुए, संयुक्त मोर्चा धोबी समाज के नाम पर ब्लॉक जिला, राज्य स्तर पर मिलकर काम करने पर सहमति बनी। सभी समाज के उत्थान के लिए सभी संगठन एकता से कार्य करेंगे।एकीकरण के प्रदेश महासचिव बद्री लाल‌ तंवर ने बताया कि सभी संगठनों के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र रूप से अपने अपने संगठनों के कार्य करते भी रहेगें।इस अवसर पर समाज के कई युवा व गणमान्य लोग मौजूद रहे

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply