निवाई(संवाददाता:लक्ष्मीचन्द शर्मा)रविवार की शाम को लोक परिवहन की बस ने एक मोटरसाइकिल के टक्कर मार दी। जिससे भाई बहिन घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को राजकीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां से भाई को जयपुर रैफर कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि रविवार की शाम अंकित पुत्र कमलेश मीणा व उसकी बहन अंकिता पुत्री कमलेश मीणा ट्यूशन पढक़र मोटरसाइकिल से अपने गांव जा रहे थे। इसी दौरान बाईपास पर बरथल तिराहे पर लोक परिवहन की बस जयपुर की ओर जा रही थी। बस ने बाइक के टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में दोनों घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां से अंकित का प्राथमिक उपचार करके जयपुर रैफर कर दिया। पुलिस ने बस को जब्त कर लिया।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply