निवाई(संवाददाता:लक्ष्मीचन्द शर्मा)श्री कल्याण पैदल यात्रा संघ के तत्वावधान में निवाई से 44वीं विशाल कल्याण धाम पदयात्रा गाजे- बाजे के साथ रवाना हुई। निवाई से श्री डिग्गी धाम के लिए विशाल पदयात्रा जुलूस के साथ रवाना हुई। पदयात्रा को जुलूस शहर के मुख्य मार्गो से होता हुआ डिग्गी के लिए रवाना हुआ। पदयात्रा में अखाडे वाले बालाजी के अखाडा कलाकार हेरतंगेज कारनामें दिखाते हुए चल रहे थे। युवा कल्याण महाराज के जयकारों के साथ डीजे के भजनों पर नृत्य करते हुए चल रहे थे। पदयात्रा का जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा पुष्प वर्षा करके स्वागत किया। इस अवसर पर सतीश चौधरी, राजेश चौधरी गुरुजी, कैलाशचन्द शर्मा, बाबूलाल माली, गोपाललाल पारीक, सीताराम कटारा, ग्यारसीलाल परिडवाल, सुभाष चौधरी, सत्यनारायण चौधरी एवं अशोक सेन सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे। पदयात्रा संघ के कपिल खंडेलवाल ने बताया कि सोमवार को सुबह 5 बजे पदयात्रा का बोरखंडी बालाजी मंदिर में अल्पाहार होगा। 10 बजे लावा स्कूल में प्रसादी एवं शाम को डिग्गी जाट धर्मशाला में महाप्रसादी व रात्रि विश्राम होगा। 7 अक्टूबर को सुबह 7 बजे डिग्गी में विशाल ध्वज जुलूस निकाला जाएगा एवं कल्याण महाराज के दर्शन करके सुबह 10 बजे जाट धर्मशाला में महाप्रसादी का आयोजन किया जाएगा।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply