निवाई(संवाददाता:लक्ष्मीचन्द शर्मा) बूंदी में आयोजित क्षेत्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में सरस्वती विद्या मंदिर की छात्राओं ने रजत पदक प्राप्त करके निवाई का नाम रोशन किया है। टीम प्रभारी रामजीलाल गुर्जर व पवित्रा शर्मा ने बताया कि प्रधानाचार्य गोविंदनारायण शर्मा के कुशल निर्देशन में बहिन निशा गुर्जर ने 3000 मीटर दौड़, बहिन अंजलि गुर्जर ने 4 गुणा 400 मीटर रिले दौड़ व बहिन पायल गुर्जर ने हैमर थ्रो प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रजत पदक जीता है। विजेता खिलाडिय़ों को विद्या भारती के क्षेत्रीय संगठन मंत्री गोविंदकुमार व प्रांत खेल सह प्रमुख महावीरप्रसाद ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply