निवाई(संवाददाता:लक्ष्मीचन्द शर्मा) अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा तहसील निवाई के कन्हैयालाल जांगिड़ सिरस निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए हैं। तहसील शाखा के प्रेमप्रकाश खंडवा ने बताया कि अध्यक्ष पद हेतु चुनाव पर्यवेक्षक महावीर प्रसाद जांगिड़ व राजेन्द्रकुमार जांगिड़ की देख-रेख में चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई। उन्होंने बताया कि चुनावी बैठक में समाज के लोगों ने निर्विरोध चुनाव करने पर सहमति जताई। इसके बाद पूर्व जिलाध्यक्ष बद्रीलाल बिडोली ने कन्हैयालाल जांगिड़ सिरस का नाम प्रस्तावित किया। जिसका वहां उपस्थित सभी लोगों ने समर्थन किया। इसके बाद चुनाव पर्यवेक्षकों ने कन्हैयालाल सिरस के निर्वाचन की घोषणा की। तत्पश्चात चुनाव पर्यवेक्षक महावीरप्रसाद जांगिड़ व राजेन्द्रकुमार जांगिड़ ने नव निर्वाचित अध्यक्ष कन्हैयालाल को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई और नियुक्ति पत्र सौंपा। इस अवसर पर पूर्व तहसील अध्यक्ष लल्लूलाल सेदरिया, नारायणलाल बिडोली, नारायणलाल भुरटिया, कर्मचारी संघ प्रदेशाध्यक्ष राजाराम जांगिड़ सेदरिया, विकास समिति अध्यक्ष रामेश्वर जेतपुरा, सुरेश खारी कुई, रमेश मित्रपुरा, रामलाल जोधपुरिया, सीताराम लुहारा, कैलाश चैनपुरा, शशि कान्त, कमलेश राहोली, प्रेमचंद, दीनदयाल खंडवा, जगदीश हिंडौन, राजाराम, सुरेश सिरोही, हेमराज, मदन झिलाय, बजरंगलाल भडंगपुरा, मनीष बहकवा व राजू नला सहित लोगों ने निर्वाचित अध्यक्ष कन्हैयालाल का माला पहनाकर स्वागत किया।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply