निवाई(संवाददाता: यश शर्मा)वनस्थली में महिला शिक्षण संस्थान के समाजशास्त्र विभाग द्वारा आत्मनिर्भर नारी शक्ति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में डीन समाजविज्ञान संकाय प्रो. हितेन्द्र सिंह राठौड़ ने स्वदेशी दर्शन एवं आत्मनिर्भर भारत विषय पर प्रकाश डालते हुए बताया कि आत्मनिर्भर नारी शक्ति सम्मान समारोह में महिलाओं की उपलब्धियों का सम्मान करना, महिलाओं द्वारा किए जा रहे कार्यो के प्रति लोगों को जागरूक करना एवं महिलाओं की स्थिति को मजबूत करने का प्रयास है। वनस्थली विद्यापीठ की छात्राओं द्वारा आत्मनिर्भर महिला माया शर्मा, सन्तोष, सूरज, सोनू व अनीता के बारे में प्रशासक रविकांत पुरोहित को बताया कि यह महिलाएँ बैक-मित्र, कृषि-सखी, आचार-मुरब्बा एवं सजावट का सामान, सिलाई, कृषि एवं पशुपालन, कृषि केन्द, स्वयं सहायता समूह आदि के द्वारा स्वयं आत्मनिर्भर बनी व अन्य महिलाओं को भी इन गतिविधियों में शामिल कर कल्याणकारी कार्य कर रही है। सम्मान समारोह में आत्मनिर्भर महिलाओं को वनस्थली विद्यापीठ की डॉ. सृष्टि शास्त्री ने शॉल ओढाकर सम्मानित किया। उन्होने सन्देश दिया कि इस समारोह में महिला शक्तिकरण के कई आयाम सामने आए है एवं आत्मनिर्भर महिलाएँ ही विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply