निवाई(संवाददाता:लक्ष्मीचन्द शर्मा) राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित अंडर-16 राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में निवाई क्रिकेट अकादमी के दो खिलाडियों का चयन हुआ है। अकादमी के कोच शरीफ हुसैन ने बताया कि निवाई के खिलाडी तन्मय शर्मा व कुशान कुरैशी का राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में चयन हुआ है। दोनों खिलाडियों ने निरंतर मेहनत व अनुशासन से यह उपलब्धि हासिल की है। मुख्य कोच इम्तियाज अली ने खिलाडियों के चयन होने पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि निवाई क्रिकेट अकादमी कई वर्षों से जिले को लगातार नई-नई क्रिकेट प्रतिभाएँ दे रही है, और यह चयन उसी निरंतर प्रयास का परिणाम है। खिलाडियों के चयन की खबर मिलते ही शहर में खुशी की लहर दौड गई। परिवारजनों और शहरवासियों ने तन्मय व कुशान का माला पहनाकर स्वागत किया।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply