किसानों की मांगों पर बनी सहमति

निवाई(संवाददाता:लक्ष्मीचन्द शर्मा) किसान महापंचायत के तत्वावधान में जयपुर में आयोजित अन्नदाता हुंकार रैली सरकार के आश्वासन के बाद स्थगित कर दी गई है। किसान महापंचायत निवाई के अध्यक्ष दशरथसिंह चौहान ने बताया कि किसान महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल जाट के नेतृत्व में अन्नदाता हूंकार रैली जयपुर में आयोजित होने जा रही थी। जिसमें राजस्थान के सैंकड़ों किसानों द्वारा आन्दोलन प्रदर्शन किया जाता। जिसको लेक राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल जाट की मुख्यमंत्री व मुख्य सचिव सुधांशु पथ से वार्ता हुई। जिसमें किसानों की समस्याओं के समाधान पर सहमति हुई एवं अन्नदाता हुंकार रैली को आगामी निर्देशानुसार स्थगित कर दिया गया। वार्तालाप में सरकार के प्रतिनिधि पूनम आईएएस आयुक्त जयपुर, अतिरिक्त जिला कलेक्टर जयपुर प्रथम, कृषि विपणन विभाग व राजस्व विभाग के अधिकारी सहित महापंचायत के युवा प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर चौधरी, उपाध्यक्ष सीताराम खादवाल, महासचिव नवलसिंह राजावत व महामंत्री शंकरलाल मीणा सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply