टोंक(संवाददाता:अशोक शर्मा)। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा टोंक प्रवास के दौरान हाइवे स्थित एक होटल में बीती देर रात भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं से मिले। इस अवसर पर उन्होंने जिले की समस्याओं, विकास योजनाओं और अधिकारियों की कार्यशैली के बारे में कार्यकर्ताओं से विस्तार से फीडबैक लिया। बैठक में जलदाय मंत्री कन्हैया लाल चौधरी, देवली-उनियारा विधायक राजेंद्र गुर्जर, निवाई विधायक राम सहाय वर्मा, जिला प्रमुख सरोज बंसल, भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान, पूर्व सांसद सुखवीर सिंह जोनापुरिया, पूर्व विधायक अजीत सिंह मेहता, पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश चंदेल, राजेंद्र पराणा, पूर्व सभापति लक्ष्मी जैन, महामंत्री विष्णु शर्मा, प्रभु बाडोलिया, पूर्व प्रधान खेमराज मीना, नरेश बंसल, रामनिवास गुजर, राजेश शर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कहा कि कार्यकर्ताओं का फीडबैक सरकार की योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाने और प्रशासनिक कार्यशैली को बेहतर बनाने में मददगार सिद्ध होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने तथा जनता से सतत संवाद बनाए रखने का आह्वान किया।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply