भगवान श्रीराम व भाई भरत का हुआ भव्य मिलाप
निवाई(संवाददाता:लक्ष्मीचन्द शर्मा)। प्रताप स्टेडियम में नगरपालिका मण्डल के तत्वावधान में आयोजित रामलीला में आर्यवीर कलाकार रंगमंच संस्थान के कलाकारों द्वारा भगवान श्रीराम का राजतिलक व भगवान श्रीराम-भरत मिलन का मंचन किया। जिसको देखने के लिए शहर सहित ग्रामीण क्षेत्र से लोगो की भीड़ उमड़ पड़ी। दशहरे मेला महोत्सव में आयोजित रामलीला को लेकर बस स्टैंड पर भगवान श्रीराम-भरत मिलन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया जिसमें नगरपालिका अध्यक्ष दिलीप इसरानी के सानिध्य में सभी पार्षदों ने भगवान श्रीराम व भरत का भव्य स्वागत किया। रामलीला के मंचन के दौरान प्रताप स्टेडियम में भगवान श्रीराम का राजतिलक व भगवान श्रीराम-भरत मिलन का भव्य आयोजन किया गया। रामलीला को लेकर प्रताप स्टेडियम में बालक-बालकाओं सहित सैंकड़ों महिला व पुरूषों की भीड़ जमा रहीं। इस अवसर पर इस अवसर पर जयपुर पार्षद अंकित वर्मा, पार्षद नितिन छाबडा, गिर्राज चौधरी, जयनारायण कुमावत, वंशप्रदीप पारीक, लालचन्द सैनी, मंगलराम मीणा, रमेश सैनी, संजय रैगर, शंकरलाल सैनी, रामविलाश बलाई, जीतू विजय, अविनाश पारीक, आनन्द पारीक व जीतू धारवाल सहित कई पार्षद व जनप्रतिनिधि मौजूद थे।
