निवाई(संवाददाता:लक्ष्मीचन्द शर्मा) विद्या भारती द्वारा संचालित उच्च माध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर झिलाय में स्वदेशी चेतना रैली निकालकर संपूर्ण नगर में स्वदेशी अपनाने का संदेश दिया। स्वदेशी प्रभारी भाग्यश्री शर्मा ने बताया कि विगत 7 दिनों से विद्यालय में चलाए जा रहे स्वदेशी सप्ताह का शुक्रवार को समापन किया गया। समापन पर झिलाय नगर के वार्ड पंच, भामाशाह एवं युवा नेता धर्मेंद्र जैन ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। सर्वप्रथम अतिथियों ने छात्र-छात्राओं द्वारा स्वदेशी चित्रकला प्रदर्शनी का फीता काटकर उद्घाटन किया। जैन ने स्वदेशी का महत्व बताते हुए जीवन में अधिक से अधिक स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग करने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग से हमारा जीवन सरल व सरज ही नहीं बनता अपितु हमारे देश की आर्थिक नीति भी मजबूत होती है। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि प्रबंध समिति के व्यवस्थापक घनश्याम जांगिड़ ने छात्र-छात्राओं को जीवन में अधिक से अधिक स्वदेशी चीजों को उपयोग में लेने की शपथ दिलाते हुए कहा कि कम से कम हर महीने हम एक विदेशी चीज का बहिष्कार करते हुए जीवन में स्वदेशी को अपनाना चाहिए। सप्ताह के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान रहने वाले छात्र-छात्राओं को धर्मेंद्र जैन ने दैनिक जीवन में काम आने वाली स्वदेशी वस्तुओं के गिफ्ट पैक उपहार स्वरूप पारितोषिक के रूप में प्रदान किए। प्रधानाचार्य विजयसिंह राजावत ने अतिथियों को माला पहनाकर व प्रतीक चिन्ह देखकर सम्मान किया। स्वदेशी जागरण प्रमुख राजेशकुमार शर्मा ने संपूर्ण सप्ताह के दौरान आयोजित गतिविधियों के बारे में संपूर्ण जानकारी दी एवं सप्ताह में अपना पूर्ण सहयोग देने वाले सभी आचार्य, आचार्य दीदी, कर्मचारी बंधु, छात्र-छात्राओं व अभिभावकगण का आभार व्यक्त किया। अंत में  राष्ट्रगीत के साथ इस कार्यक्रम का समापन किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ आचार्य राजाराम गुर्जर, कृपाशंकर पारीक, रामफूल यादव, जितेंद्र चौधरी, सियाराम गुर्जर, भाग्यश्री शर्मा, सुशीला गुर्जर, ममता विजय, लक्ष्मी शर्मा, चंद्रप्रकाश कुमावत, रजनी गढ़वाल, सोनम राठौर, ज्योति खंगार, पुष्पा पारीक, राजेश गुर्जर सहित कई अभिभावक व छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply