
निवाई(संवाददाता:लक्ष्मीचन्द शर्मा)। फुटबॉल खिलाड़ी देवराज गुर्जर का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयन हुआ है। जिसको लेकर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रजवास में खिलाड़ी देवराज गुर्जर का ग्रामीणों एवं विद्यालय के स्टाफ द्वारा माला पहनकर स्वागत किया गया। प्रधानाचार्य रामलाल मीणा ने बताया कि विद्यालय के कक्षा दसवीं में अध्यनरत छात्र देवराज गुर्जर पुत्र रमेशचंद गुर्जर का राजेश चावला, सूरज चौधरी, प्रभु नाथ, गिर्राज मीणा, अर्जुन जाट, उपसरपंच रमेश गुर्जर सहित कई ग्रामीणों ने सम्मान किया एवं शारीरिक शिक्षक मोहनलाल निराला का आभार व्यक्त किया। प्रधानाचार्य ने बताया कि खेल शिक्षा का आवश्यक अंग है। इससे छात्रों में एकाग्रता एवं चिंतन बनाने की शक्ति बढ़ती है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है। जिसके लिए खेल बहुत जरूरी है। इस अवसर पर भवानीशंकर निराला, सोहनलाल वर्मा, रमेशकुमार जाट, प्रियंका गुर्जर, राजनीति मीना, सुनीता टेलर, गजानन शर्मा, प्रेमप्रकाश शर्मा, मुकेशकुमार विजय व बाबूलाल जैन सहित कई शिक्षक मौजूद थे।
