सिंधी भाषा के लर्निंग कोर्स का हुआ शुभारंभ
निवाई(संवाददाता:लक्ष्मीचन्द शर्मा)। राष्ट्रीय सिंधी भाषा विकास परिषद् नई दिल्ली के तत्वावधान में सिंधी भाषा के लर्निंग कोर्स की कक्षाओं का शुभारंभ किया गया। सहयोगी संस्था भारतीय सिंधु सभा राजस्थान न्यास की ओर से इसके लिए रुपरेखा तैयार की गई है। शिक्षा मित्र योग्यता इसरानी ने कोर्स के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इस कोर्स में सिंधी समाज के बच्चे सिंधी भाषा की देवनागरी लिपि लिखना पढऩा सीख सकेंगे। सिंधी समाज अध्यक्ष दिलीप इसरानी ने कहा भाषा और संस्कृति की रक्षा के लिए सबको प्रयास करना चाहिए। सचिव झामनदास सबनानी, वासुदेव सबनानी, शीतलदास इसरानी, तुलसीराम हरचंदानी, धर्मेंद्र मेठवानी एवं लक्ष्मण डासवानी ने समाज के बच्चों को मातृभाषा सीखने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि मातृभाषा संस्कृति से जोडऩे का एकमात्र माध्यम है। शिविर की शिक्षामित्र ऋचा इसरानी ने बताया कि उद्घाटन समारोह में सुपरवाइजर भारती आसवानी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। कार्यक्रम में बच्चों और महिलाओं ने बढ़-चढक़र भाग लिया। इस अवसर पर रंगारंग कार्यक्रम एवं छेज उत्सव भी मनाया गया। समारोह में मोहिनी डासवानी, कविता इसरानी, रेखा, काजल, सानिया, नीतू, सिया, कायरा, दुर्गा, एवं मधु, रोहन एवं प्रेरित सहित कई गणमान्य लोग व छात्र मौजूद थे।

